Cherreads

Chapter 1 - Mr. White & Miss Lavender

वह अजनबी और बदरंग शर्ट

​हॉल की पीली रोशनी और शहनाइयों की गूँज के बीच मैं अपने दोस्तों के साथ खड़ा हँस-बोल रहा था। शादी का माहौल अपनी पूरी रंगत पर था। मैं अपनी सफेद क्रिस्प शर्ट के बटन ठीक कर ही रहा था कि अचानक वक्त जैसे ठहर गया।

​भीड़ को चीरती हुई वह मेरी तरफ बढ़ रही थी। उसने लैवेंडर कलर का लहंगा पहना हुआ था, जो उसके हर कदम के साथ हवा में लहरा रहा था। वह घबराई हुई थी, उसकी नज़रें किसी को ढूँढ रही थीं। वह इतनी तेज़ी में थी कि उसे अंदाज़ा भी नहीं हुआ कि मैं उसके रास्ते में खड़ा हूँ।

​"धप्प!"

​एक ज़ोरदार टक्कर हुई। मेरे हाथ में पकड़ा हुआ गिलास और उसके हाथ का ऑरेंज जूस, दोनों मेरी सफेद शर्ट पर अपनी छाप छोड़ चुके थे। छाती पर जूस की वह ठंडी छुअन महसूस कर मैं बस उसे देखता रह गया।

​"ओह! ये क्या किया आपने?" मैंने शर्ट को देखते हुए हैरानी से कहा।

​वह लड़की बुरी तरह सकपका गई थी। उसके चेहरे पर साफ़ डर और पछतावा था। उसने हड़बड़ाहट में पास ही रखा एक सफेद टॉवल उठाया और बिना कुछ सोचे मेरी शर्ट साफ करने लगी।

​"आई एम सो सॉरी! मैंने देखा नहीं... दरअसल मैं अपनी एक फ्रेंड को ढूंढ रही थी और बस..." वह बोलते-बोलते रुकी नहीं, बस पागलों की तरह उस टॉवल को मेरी शर्ट पर रगड़ रही थी।

​उसके हाथों का कंपन और उसकी नज़दीकी ने मुझे एक अजीब सी कशमकश में डाल दिया। मैंने महसूस किया कि मेरा गुस्सा कब का उड़ चुका है। मैंने धीरे से अपना हाथ उसके हाथ के ऊपर रखा ताकि उसे रोक सकूँ। वह ठिठक गई और पहली बार उसने अपनी नज़रें उठाकर मेरी आँखों में देखा।

​"अरे... आराम से! साफ कर रही हो या शर्ट फाड़ने का इरादा है?" मैंने बहुत ही धीमी और शरारती आवाज़ में कहा।

​वह एक पल के लिए रुकी, उसका चेहरा शर्म से लाल हो गया। उसने झटके से टॉवल मेरे हाथ में पकड़ाया और इससे पहले कि मैं कुछ पूछ पाता, वह भीड़ में ओझल हो गई। मेरा दिल एक सेकंड के लिए अपनी धड़कन भूल गया।

​पीछे से मेरे दोस्तों की हँसी गूँजी। "अबे भाई! शर्ट का तो नक्शा बदल दिया उसने, पर तू उसे देख ऐसे रहा है जैसे उसने कोई मेडल पहना दिया हो!" राहुल ने मुझे कोहनी मारते हुए कहा।

​मैं बस मुस्कुरा दिया। मैं शर्मा रहा था या नहीं, ये तो मुझे नहीं पता, पर मेरी नज़रें अब भी उसी तरफ थीं जहाँ से वह गई थी।

​तभी पीछे से मम्मी की कड़क आवाज़ आई। "अरे! ये क्या हाल बना रखा है तूने अपना? ये पूरी शर्ट किसने खराब की?" मम्मी का चेहरा गुस्से से लाल था। वो सीधे उस लड़की की तरफ बढ़ गईं।

​"मम्मी! रुकिए..." मैं पीछे-पीछे भागा, पर मम्मी कहाँ रुकने वाली थीं।

​मम्मी ने उस लड़की को रोक लिया। "सुनो बेटा! तुमने ही ये किया है?"

​उस लड़की ने डरते-डरते मम्मी को देखा और बड़ी मासूमियत से कहा, "सॉरी आंटी... मैं थोड़ी जल्दी में थी। मैंने इनकी शर्ट साफ भी कर दी थी और मैं इनको भी सॉरी बोला था।"

​मम्मी ने उसकी मासूमियत देखी और फिर मेरी तरफ मुड़कर मुझे आँखें दिखाईं। मम्मी के जाते ही मैं फिर उसके पास गया। वह अब भी डरी हुई थी।

​"बच गईं आप! मम्मी तो बस आपको पुलिस स्टेशन ले जाने ही वाली थीं।" मैंने झुककर उसके कान के पास धीरे से कहा। "वैसे, नाम तो बता दीजिये?"

​उसने अपनी नीची नज़रों को हल्का सा उठाया, एक गहरी सांस ली और मुस्कुराते हुए कहा, "संजना नाम है मेरा।"

जैसे ही संजना ने अपना नाम बताया, हवा में घुली हुई उस शादी की शोर-शराबे वाली आवाज़ें जैसे मेरे कानों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बन गईं। "संजना..." मैंने उसे देखते हुए दोहराया। उस वक्त मुझे अपनी शर्ट के उस चिपचिपे दाग की बिल्कुल फिक्र नहीं थी।

​मेरी सहेली ने उसे कोहनी मारी और मुस्कुराते हुए उसे वहाँ से ले जाने लगी। संजना मुड़ी, और भीड़ में खोने से पहले एक बार पीछे मुड़कर मुझे देखा। उस एक पल की नज़र ने जैसे ये वादा कर दिया था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात नहीं है।

​मैं वहीं खड़ा उसे जाते हुए देखता रहा, जब तक कि वो लैवेंडर रंग भीड़ के रंगों में घुल नहीं गया। तभी राहुल पीछे से आया और मेरा हाथ पकड़कर हिलाया।

​"ओ भाई! स्टैच्यू बन गया है क्या? चल, मम्मी बुला रही हैं, वरना फिर से उसी लड़की पर गाज गिरेगी।"

​मैं होश में आया और मुस्कुराते हुए अपना फ़ोन जेब में रखा। पूरे रास्ते घर जाते हुए, कार की खिड़की से बाहर देखते हुए मेरे दिमाग में बस वही चेहरा और वही हड़बड़ाहट घूम रही थी।

​घर पहुँचते ही मैंने अपनी वो शर्ट उतारी। मम्मी पीछे से आईं और बोलीं, "फेंक दे इसे, अब ये साफ नहीं होने वाली।"

​मैंने शर्ट को देखा और मन ही मन कहा, "इसे तो मैं कभी नहीं फेंकूँगा, मम्मी। इसी दाग ने तो संजना से मिलवाया है।"

​रात के दो बज रहे थे। मैंने हिम्मत जुटाई और उस नंबर पर एक मैसेज टाइप किया जो मैंने शादी में किसी तरह हासिल कर लिया था

​मेरा मैसेज: "उम्मीद है आपकी सहेली मिल गई होगी। वैसे, मेरी शर्ट अभी भी उस ऑरेंज जूस की गवाह बनी बैठी है। उधार याद है न? कॉफी वाला?"

​मैं फोन सीने पर रखकर छत को ताक रहा था कि तभी फोन वाइब्रेट हुआ।

​संजना का रिप्लाई: "सहेली तो मिल गई, पर आपकी शर्ट का दुख अभी भी है। और हाँ... उधार चुकाना मुझे अच्छे से आता है। कल शाम 5 बजे, कैफे रूबरू?"

​मेरी नींद उड़ चुकी थी। अब इंतज़ार था तो बस कल की उस शाम का, जहाँ कोई मम्मी नहीं होंगी, कोई दोस्त नहीं होंगे—बस मैं, संजना और वो उधार वाली कॉफी।

शाम ढल रही थी और शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स जलने लगी थीं। मैं 'कैफे रूबरू' के एक कोने में बैठा बार-बार अपनी घड़ी देख रहा था। कल की सफेद शर्ट तो नहीं, पर आज मैंने गहरा नीला स्वेटर पहना था—शायद इसलिए कि अगर आज फिर से कोई 'हादसा' हो, तो दाग गहरा न रह जाए।

​तभी कैफे का दरवाज़ा खुला और एक बार फिर वही एहसास मेरे करीब आया। इस बार कोई भाग-दौड़ नहीं थी, कोई हड़बड़ाहट नहीं थी। संजना डार्क ब्लू जींस और एक सफेद शर्ट में बड़ी सादगी से अंदर आई। उसे इस तरह शांत और अपनी ही धुन में चलते देखना एक अलग ही सुखद अनुभव था।

​वह मेरी मेज़ के सामने आकर रुकी और एक हल्की मुस्कान के साथ कुर्सी खींचकर बैठ गई। मैंने उसे देखते हुए मज़ाक में कहा, "शुक्र है, आज आप वक्त पर हैं और रास्ता भी नहीं भूलीं।"

​संजना ने अपना बैग मेज़ पर रखा और अपनी आँखें सिकोड़कर मुझे बड़े गौर से देखा। फिर वह शरारत भरे लहजे में बोली— "देखो, अगर आज तुमने ज़्यादा बोलने की कोशिश की, तो आज गलती से नहीं, जानबूझकर ही तुम्हारे ऊपर जूस गिरा दूँगी।"

​उसकी यह बेबाक धमकी सुनकर मेरी हँसी छूट गई। मैंने अपने दोनों हाथ ऊपर उठा लिए, जैसे मैं सरेंडर कर रहा हूँ। "ओहो! मतलब आज इरादे काफी खतरनाक हैं? कल तो सिर्फ दुर्घटना थी, पर आज पूरी प्लानिंग है!"

​मैंने मेज़ पर उसकी तरफ थोड़ा झुकते हुए कहा, "वैसे संजना, अगर आप जानबूझकर जूस गिराने वाली हैं, तो मैं पहले से ही दो-चार टॉवल एक्स्ट्रा मँगवा लूँ? या फिर आज भी आप ही उसे साफ़ करने की 'मेहनत' करेंगी?"

​वह मेरी बात सुनकर मुस्कराई—वही मुस्कान जो कल भीड़ में कहीं छिप गई थी। उसकी सहेली के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह उसे अब भी चिढ़ा रही है। माहौल अब हल्का हो गया था। वेटर आया और हमने दो स्ट्रॉन्ग कॉफ़ी का आर्डर दिया।

​मैंने उसे गौर से देखा। उसकी सादगी और उसकी बातों में एक ऐसी सच्चाई थी जो मुझे उसकी ओर खींच रही थी। शर्ट पर लगा वो नारंगी दाग तो शायद धुल चुका था, लेकिन संजना के उस नाम ने मेरे दिल पर जो निशान छोड़ा था, वह अब गहरा होता जा रहा था।

मैंने कॉफी का एक घूँट भरा और उसकी ओर देखते हुए कहा, 'वैसे संजना, क्या आप हमेशा से इतनी ही खतरनाक हैं या ये खास हुनर सिर्फ मेरे लिए बचा कर रखा था?'

​संजना हल्के से हंसी। उसकी हंसी में एक खनक थी जो कैफे के हल्के संगीत के साथ घुल मिल गई। उसने अपनी डार्क ब्लू स्ट्रेट लेग जींस को थोड़ा ठीक किया और बोली, 'खतरनाक तो मैं नहीं हूँ, पर हाँ, मुझे अपनी गलतियों का एहसास दिलाना और उनका हर्जाना वसूलना अच्छे से आता है। और वैसे भी, गलती मेरी थी तो सुधारने का मौका भी मुझे ही मिलना चाहिए था न?'

​उसकी बातों में एक अजीब सी गहराई थी। हम घंटों बातें करते रहे—कभी अपनी पसंद के गानों के बारे में, तो कभी अपनी विशलिस्ट के बारे में। मुझे एहसास हुआ कि वह सिर्फ एक इत्तेफाकन मिलने वाली लड़की नहीं थी, बल्कि उसकी बातें मेरे दिल के उन कोनों को छू रही थीं जिन्हें मैंने सालों से बंद कर रखा था।

​शाम से रात कब हो गई, पता ही नहीं चला। कैफे से बाहर निकलते वक्त ठंडी हवा के झोंके ने जैसे हमारे बीच के उस नए रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी। मैंने उसे उसके घर तक छोड़ने का ऑफर दिया, पर उसने मुस्कुराकर मना कर दिया और कहा, 'उधार तो चुका दिया, पर अब दोस्ती का एक नया खाता खोलें?'

​मैंने बस सर हिलाया। उस रात घर लौटते वक्त मुझे अपनी उस दाग वाली सफेद शर्ट की याद आई। मैंने मुस्कुराकर सोचा—कभी-कभी ज़िंदगी में लगे 'दाग' वाकई बहुत अच्छे होते हैं।"

English version

The Stranger and the Stained Shirt

​The wedding hall was alive with the sweet fragrance of jasmine and the melodious strain of the Shehnai. Under the warm glow of the chandeliers, guests were mingling in their finest attire. I stood in a corner with my friends, laughing and adjusting the collar of my crisp white shirt, completely unaware that in a few moments, the color of my evening—and my shirt—was about to change forever.

​Amidst the crowd, she appeared. She was wearing a stunning lavender-colored lehenga that flowed behind her like a dream as she rushed through the hall. She looked frantic, her eyes searching for someone in the sea of faces. She was moving so fast that she didn't even notice me standing right in her path.

​"Thud!"

​It was a sharp collision. The glass of orange juice in her hand crashed against my chest, blooming into a bright orange stain on my pristine white shirt. Feeling the cold liquid seep through the fabric, I looked down in disbelief.

​"Oh! What have you done?" I asked, slightly stunned.

​The girl— (though I didn't know her name yet)—looked utterly horrified. Her eyes were wide, and she was breathless. "I am so sorry! I didn't see you... I was actually looking for my friend and couldn't find her, so I was running. I am so sorry, your shirt is ruined... wait, let me clean it."

​Without waiting for a response, she grabbed a nearby towel and began dabbing at my shirt. Her closeness and the nervous tremor in her hands made my frustration vanish instantly. I gently placed my hand over hers to stop her frantic rubbing. She froze, finally looking up to meet my eyes.

​"Hey... take it easy," I whispered with a playful smirk. "Are you cleaning it or trying to tear it apart? Anyway, the color has already settled."

​A blush crept up her cheeks. Before I could say another word, she thrust the towel into my hands and disappeared back into the crowd. I stood there, rooted to the spot, holding a wet towel and staring at the space she had just occupied. My friends immediately began teasing me. "Brother, the shirt is gone, but it looks like your heart flowed away with that juice too!"

​Just then, my mother arrived. One look at my ruined shirt and her temper flared. "What on earth happened to you? Who did this?" she demanded.

​I tried to pacify her, but my mother's eyes were like a hawk's. She spotted the lavender lehenga in the distance and marched straight toward her.

​"Listen, beta! Yes, you... did you do this to my son's shirt?" My mother's voice was stern.

​She replied with a look of pure innocence, "I'm so sorry, Aunty. I was in a bit of a hurry. I even tried to clean his shirt and apologized to him."

​Looking at her's sweet, apologetic face, my mother's anger softened. Just as she was about to say more, a relative called out to her, and she left after giving me a final warning glance.

​The coast was clear. I walked up to her, who was still looking a bit shaken. "You got lucky!" I said, leaning in slightly. "My mother was about to call the police. Anyway, since you've left a lavender scent on my shirt, could I at least know your name?"

​She looked up, a small smile finally playing on her lips. "My name is Sanjana," she said softly.

​"Sanjana... a beautiful name for a beautiful girl," I replied. "So, Sanjana, as compensation for the damage, would you consider joining me for a cup of coffee?"

​She gave me a mischievous look and replied, "We'll see... I suppose I could show up for coffee."

​The sun was beginning to set, and the city lights started to twinkle like distant stars. I was sitting in a cozy corner of 'Café Rubaroo,' checking my watch every few minutes. I hadn't worn a white shirt today; instead, I chose a dark navy blue sweater—perhaps a subconscious move to ensure that if another 'accident' happened, the stain wouldn't be quite so obvious.

​Then, the café door swung open, and that familiar feeling returned. This time, there was no chaos, no frantic rushing. Sanjana walked in with an effortless grace, wearing the dark blue jeans and a simple white shirt. Seeing her so calm and composed was a beautiful contrast to the girl I met at the wedding.

​She stopped at my table and pulled out a chair with a faint, knowing smile. "I'm glad you made it on time," I teased, "and I see you didn't get lost looking for a friend today."

​Sanjana set her bag on the table and narrowed her eyes at me, a playful spark in her gaze. Then came the warning: "Look, if you try to talk too much today, I'm going to spill juice on you again—only this time, it won't be an accident. It'll be intentional."

​I couldn't help but burst into laughter. I raised both my hands in the air as if surrendering. "Oh! So the intentions are dangerous today? Yesterday was a mishap, but today is a planned attack!"

​Leaning in slightly across the table, I whispered, "Well, Sanjana, if you're planning an intentional spill, should I pre-order a few extra towels? Or will you be taking on the 'cleaning duties' yourself again today?"

​She finally let out a real laugh—the kind that reached her eyes. The atmosphere between us turned light and breezy. The waiter arrived, and we ordered two strong coffees.

​As I watched her, I realized that while the orange stain on my shirt might have washed away, the impression she had left on me was only getting deeper. The 'debt' of a coffee was being paid, but it felt like a whole new story was just beginning.I took a sip of my coffee, looked at her, and asked, "So, Sanjana, have you always been this dangerous, or did you save this special talent just for me?"

​Sanjana let out a soft laugh. There was a certain melody in her laughter that blended perfectly with the soft jazz playing in the background. She adjusted her dark blue straight-leg jeans and replied, "I'm not dangerous. But I do know how to acknowledge my mistakes—and how to settle the score. Besides, if it was my mistake, I should be the one to fix it, right?"

​There was a strange depth in her words. We sat there for hours, talking about everything—from our favorite songs to our bucket lists. I realized she wasn't just a girl I ran into by accident; her words were touching corners of my heart that I had kept locked away for years.

​Time seemed to slip away as evening turned into night. As we stepped out of the café, a cool breeze brushed past us, almost like a silent blessing on this new bond. I offered to drop her home, but she declined with a smile and said, "The debt is paid, but maybe we could start a new chapter of friendship?"

​I simply nodded, unable to stop smiling. Driving back home, I thought about that stained white shirt sitting in my room. I realized then that sometimes, the 'stains' life gives you are actually the most beautiful parts of your story.

More Chapters